🟥 प्रेम जाल या मौत की साजिश? कांची नदी किनारे सिर कटा शव और रिश्तों का खूनी सच
रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में सामने आया यह हत्याकांड किसी खौफनाक फिल्मी सीन से कम नहीं है। 25 वर्षीय हरिहर महतो, जो 31 जनवरी की शाम घर से निकला था, अब कांची नदी किनारे सिर धड़ से अलग हालत में मिला है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सोनाहातू पुलिस और एफएसएल टीम ने जब नदी किनारे शव बरामद किया तो पुलिस भी सन्न रह गई। शरीर का निजी अंग कटा हुआ था और सिर धड़ से करीब 20 मीटर दूर पड़ा था। परिजनों के मुताबिक, हरिहर महतो का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध था। महिला ने उसे मिलने बुलाया था, लेकिन इसके बाद वह कभी घर नहीं लौटा। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई, ताकि सबूत मिटाया जा सके।
बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और जल्द ही पूरे मामले से पर्दा उठने का दावा किया जा रहा है।
🟥 मुलाकात बनी मौत की वजह! सोनाहातू में युवक की सिर कलम हत्या से हड़कंप
सोनाहातू थाना क्षेत्र के एडरमहातु-मार्चाडीह गांव के सामने कांची नदी किनारे जो मिला, उसने पूरे इलाके को दहला दिया। 25 वर्षीय हरिहर महतो की बेरहमी से हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया गया। शव की हालत यह बता रही थी कि हत्या के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई। सिर और धड़ को अलग कर दिया गया था और शरीर को क्षत-विक्षत किया गया। सूत्रों की मानें तो यह हत्या किसी सामान्य झगड़े का नतीजा नहीं बल्कि अवैध रिश्तों की खौफनाक परिणति है।पुलिस को शक है कि युवक को मिलने के बहाने बुलाया गया और फिर सुनियोजित तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया।
बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश ने साफ कहा है कि मामले में जो भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर कड़ी को जोड़ते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश करने में जुटी है।


