🔴 Ranchi Night Horror: अंसारी बंधु का तांडव, बोलेरो से किन्नर को कुचला – पुलिस पर भी चढ़ाई गाड़ी
रांची के कचहरी चौक की रात सोमवार को कानून नहीं, बल्कि अंसारी बंधु की दबंगई से कांपती दिखी। बोलेरो में शराब पीते हुए किन्नरों से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। लेवनी और स्वीटी नामक किन्नरों को गाड़ी से उतारकर पीटा गया, फिर बोलेरो को दो–तीन बार आगे-पीछे कर एक किन्नर को कुचल दिया गया, जिससे उसका पैर टूट गया।
जब स्थानीय युवक बंटी ने विरोध किया तो उसे भी गाड़ी से रौंद दिया गया और डिक्की में डालकर अगवा कर लिया गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी और जवानों को कुचलने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने 11 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से इश्तियाक अंसारी घायल हुआ, जबकि गुरफान अंसारी को भी धर दबोचा गया।
पर्दाफाश की पड़ताल में सामने आया कि इश्तियाक पर पहले से दंगा, आर्म्स एक्ट और सरकारी काम में बाधा के केस दर्ज हैं।
🔴 Boleero में बैठा कानून का दुश्मन! किन्नर कुचले गए, युवक अगवा हुआ – Ranchi में अंसारी ब्रदर्स का खुला खेल
रांची की सड़कों पर अंसारी ब्रदर्स ने खुद को कानून से ऊपर समझ लिया। शराब के नशे में किन्नरों को पीटना, फिर बोलेरो से रौंदना और विरोध करने वाले युवक को डिक्की में भरकर भाग निकलना — यह पूरी वारदात किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी।
जब पुलिस ने रास्ता रोका तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी में दो बार टक्कर मारी और हवलदार प्रमोद भगत को घायल कर दिया। सरेंडर की चेतावनी को ठेंगा दिखाने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। गाड़ी से बरामद सात गोलियों के निशान बताते हैं कि कैसे रात भर अराजकता का खेल चला।
पर्दाफाश की जांच में साफ हुआ कि यह पहली वारदात नहीं, बल्कि पुराना आपराधिक इतिहास रखने वाला गिरोह है।

