🔴 पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी! वकीलों में हड़कंप, परिसर कराया गया खाली
पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही धमकी भरा संदेश प्रशासन को मिला, सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं और कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराने का आदेश जारी किया गया। जिला अधिवक्ता संघ पटना की ओर से भी सभी अधिवक्ताओं और कर्मचारियों से कोर्ट परिसर छोड़ने की अपील की गई। देखते ही देखते न्याय का मंदिर खाली कराया गया और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। धमकी भरे संदेश में देश की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस तंत्र से जुड़ी बातें लिखी गई हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। प्रारंभिक जांच में यह साइबर माध्यम से भेजा गया संदेश बताया जा रहा है।
अब सवाल यह है —
➡️ बार-बार कोर्ट को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है?
➡️ क्या यह शरारत है या किसी बड़ी साजिश का संकेत?
➡️ धमकी भेजने वाले के पीछे कौन है?
🔴 कोर्ट में न्याय, बाहर खौफ! धमकी भरे संदेश से पटना सिविल कोर्ट खाली — पर्दाफाश का खुलासा
पटना सिविल कोर्ट को मिली धमकी ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। धमकी में अंतरराज्यीय और विदेशी साजिश का दावा किया गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया। पर्दाफाश सूत्रों के मुताबिक, धमकी देने वाले ने खुद को किसी पुराने पुलिस यूनियन आंदोलन से जोड़ते हुए अपनी मांगें मनवाने की बात कही है। लेकिन असली मकसद क्या है —
✔️ ध्यान आकर्षित करना?
✔️ डर फैलाना?
✔️ या कानून व्यवस्था की परीक्षा लेना?
कोर्ट परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया गया। वकीलों और आम लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित दूरी पर रखा गया। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाएगा।


