पटना ब्रेकिंग: चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, CCTV में कैद हुआ धमकीबाज
पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि एक युवक कोचिंग सेंटर में घुसकर उन्हें गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद गुरु रहमान ने पीरबहोर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला युवक कोचिंग में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।


