🔴 “35 साल पुराने केस की आहट! पप्पू यादव के घर पुलिस का धावा, बुद्धा कॉलनी में मचा हड़कंप”
बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाला दृश्य उस वक्त सामने आया जब बुद्धा कॉलनी थाना की पुलिस भारी दल-बल के साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के आवास पर पहुंच गई।
यह कार्रवाई किसी ताजा मामले में नहीं, बल्कि 35 साल पुराने केस में बेल टूटने के बाद की गई है। सूत्रों के मुताबिक, अदालत ने हाल ही में इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। तीन दिन बीत जाने के बावजूद आत्मसमर्पण न करने पर पुलिस ने सीधे उनके आवास पर दस्तक दी। मौके पर DIU और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने पहुंचकर कागजी कार्रवाई पूरी की। बुद्धा कॉलनी इलाके में अचानक पुलिस की मौजूदगी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यह कार्रवाई आने वाले दिनों में राजनीतिक तापमान और बढ़ा सकती है।
👉 न्यूज पर्दाफाश सवाल उठाता है:
क्या 35 साल पुराने मामले में अब जाकर कानून का शिकंजा कसना, किसी बड़े सियासी संकेत की ओर इशारा है?
🔴 “कोर्ट का सख्त आदेश और पुलिस का एक्शन! सांसद पप्पू यादव के घर पहुंची पटना पुलिस”
कोर्ट के सख्त आदेश के बाद आखिरकार कानून ने अपना रास्ता पकड़ लिया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जारी कुर्की-जब्ती आदेश के बाद पुलिस ने उनके बुद्धा कॉलनी स्थित आवास पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, मामला करीब 35 साल पुराना है, जिसमें जमानत की शर्तें टूटने के बाद अदालत ने गिरफ्तारी के संकेत दिए थे। DIU और पटना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान सांसद मौके पर मौजूद थे या नहीं, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन इलाके में चर्चा तेज है कि यह मामला अब सिर्फ कानूनी नहीं बल्कि राजनीतिक रंग भी ले सकता है।
👉 न्यूज पर्दाफाश एक्सक्लूसिव:
पुराने मामलों की फाइलें खुलने लगी हैं, और कानून अब रसूख नहीं, रिकॉर्ड देख रहा है।

