🔴 यूट्यूब का सपना बना आग का गोला! स्टूडियो में खुद लगाई आग, 10 लाख का नुकसान”
झारखंड के गढ़वा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां यूट्यूबर बनने का जुनून आग में बदल गया। मेराल थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास रहने वाले 27 वर्षीय विधायक प्रजापति ने अपने ही घर के स्टूडियो में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि बीते एक सप्ताह से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रात करीब 10 बजे दरवाजा बंद कर उसने स्टूडियो में आग लगा दी। परिवार की चीख-पुकार सुन पुलिस ने दीवार तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन पूरा स्टूडियो जलकर खाक हो गया।
🔴 “पर्दाफाश एक्सक्लूसिव: जब कैमरे की चमक बुझ गई, घर में मच गया कोहराम”
सोशल मीडिया की दुनिया में पहचान बनाने की चाहत कब जिंदगी पर भारी पड़ जाए, कोई नहीं जानता। मेराल थाना क्षेत्र में रहने वाले यूट्यूबर विधायक प्रजापति ने अपने घर के भीतर बने एडिटिंग स्टूडियो में आग लगा दी। पड़ोसी और पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण के अनुसार युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस के पहुंचते ही वह दीवार फांदकर फरार हो गया। आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। घटना के बाद परिवार उसे इलाज के लिए रांची ले गया है। इलाके में चर्चा है—कहीं यूट्यूब का जुनून बर्बादी की वजह तो नहीं बन रहा?


