🟥 Jamshedpur Labour War: मानदेय की मांग पर सड़क पर उतरे ड्राइवर, यूनियन अध्यक्ष पर दोबारा हमला – गुंडा पार्टी का तांडव
जमशेदपुर में लगभग सात हजार लोकल वाहन चालकों के हक की लड़ाई अब सड़कों पर खून से लिखी जा रही है। उचित मानदेय की मांग को लेकर बुधवार से प्रस्तावित चक्का जाम हड़ताल से पहले ही लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर एक बार फिर हमला कर दिया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बीच सड़क पर उन्हें बेरहमी से पीटा जा रहा है। इससे पहले मंगलवार रात बर्मामाइंस स्थित यूनियन कार्यालय के पास करीब 20 हमलावरों ने उन पर हमला किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इलाज के बाद भी जयकिशोर सिंह हड़ताल को सफल बनाने धरना स्थल पहुंचे ही थे कि फिर से तथाकथित गुंडा पार्टी ने उन पर धावा बोल दिया।
पर्दाफाश की पड़ताल में सामने आया है कि यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि हजारों ड्राइवरों की आवाज दबाने की कोशिश है। जयकिशोर सिंह का आरोप है कि टाटा कंपनी के कुछ वेंडरों और पदाधिकारी अजित वर्मा से जुड़े लोगों ने मिलकर यह साजिश रची, ताकि मानदेय बढ़ाने का आंदोलन कमजोर हो जाए।
Truck Drivers Strike: हक की लड़ाई या दबाने की साजिश? जमशेदपुर में यूनियन नेता पर हमला, वीडियो वायरल
जमशेदपुर की सड़कों पर मजदूरों की आवाज को लाठियों से दबाने की कोशिश की जा रही है। लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन द्वारा घोषित चक्का जाम हड़ताल से पहले यूनियन अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर लगातार दूसरा हमला कई सवाल खड़े कर रहा है।
पहला हमला मंगलवार रात यूनियन कार्यालय के पास हुआ, दूसरा हमला बुधवार को धरना स्थल पर। दोनों घटनाओं का मकसद एक ही—ड्राइवरों के आंदोलन को तोड़ना।
जयकिशोर सिंह का कहना है कि उनके पास हमलावरों के वीडियो और सबूत हैं। आरोप है कि कंपनी से जुड़े कुछ लोग और उनके वेंडर इस हमले के पीछे हैं।
पर्दाफाश यह भी पूछता है—अगर मजदूर शांतिपूर्ण ढंग से मानदेय बढ़ाने की मांग करें, तो क्या जवाब में लाठी और गुंडागर्दी मिलेगी? अब सवाल प्रशासन पर है कि वह मजदूरों के साथ खड़ा होता है या ताकतवर कंपनियों के साथ।


