🟥 पर्दाफाश: बाजार में खरीदारी, दुकान में लूट! बड़कागांव में 30 लाख की ज्वेलरी उड़ाकर भागे अपराधी ✍️
हजारीबाग जिले के बड़कागांव में शुक्रवार को अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। डेली मार्केट के पास स्थित एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर तीन अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और हथियार के बल पर करीब 25 से 30 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए।
दुकानदार प्रभु सोनी के अनुसार, अपराधी बड़ी सफाई से पहले ग्राहक बने और फिर पिस्टल निकालकर वारदात को अंजाम दिया। भागते समय उन्होंने दहशत फैलाने के लिए 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिसमें सुधीर सोनी के हाथ में गोली लग गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घायल को पहले बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधी अपाचे बाइक से फरार हुए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी जांच के जरिए लुटेरों की पहचान में जुटी है।
पर्दाफाश: पिस्टल के साए में लूट! बड़कागांव में ज्वेलरी शॉप पर हमला, पुलिस सीसीटीवी से तलाश में जुटी ✍️
बड़कागांव डेली मार्केट के पास शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन अज्ञात अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर हथियार के बल पर बड़ी लूट को अंजाम दिया। अपराधी करीब 25 से 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बसरिया मोहल्ला निवासी दुकानदार प्रभु सोनी की दुकान पर अपराधी ग्राहक बनकर पहुंचे थे। मौका मिलते ही उन्होंने पिस्टल निकालकर दुकान को निशाना बनाया और जेवरात समेट लिए। भागने के दौरान की गई फायरिंग में सुधीर सोनी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की और एफआईआर दर्ज कर ली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पर्दाफाश की जांच में यह भी सामने आया है कि अपराधी बाइक से आए थे और वारदात के बाद अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। व्यापारियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल की मांग उठ रही है।


