📰 गढ़वा में ईंट भट्ठा बना मौत का मैदान! बेकाबू घोड़े ने एक साल की बच्ची को कुचला, दूसरी की आंख गई
गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव स्थित के.बी. ईंट भट्ठा परिसर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ईंट ढोने वाले घोड़े के अचानक बेकाबू हो जाने से एक वर्षीय काव्य कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय आरती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब दोनों बच्चियां भट्ठा परिसर में खेल रही थीं और उनके माता-पिता काम में व्यस्त थे। किसी को भनक तक नहीं लगी कि कुछ सेकंड में खेल का मैदान मौत का मैदान बन जाएगा।स्थानीय अस्पताल में डॉक्टरों ने काव्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरती को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि आरती की एक आंख पूरी तरह खराब हो चुकी है। घटना ने बाल मजदूरी और श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📰 ईंट भट्ठे पर लापरवाही की कीमत मासूमों ने चुकाई! खनन विभाग की एंट्री, FIR की तैयारी
इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृत बच्ची काव्य कुमारी के पिता सतीश कुमार केवट और घायल आरती कुमारी के पिता अघनू केवट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं और दोनों के.बी. ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इक्का-घोड़ा कच्ची ईंट ढो रहा था तभी वह अचानक बेकाबू हो गया और दोनों बच्चियों को कुचल दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मेराल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर रात खनन विभाग की टीम भी स्थल पर पहुंची और नियमों की पड़ताल की। परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सवाल यह उठता है कि क्या भट्ठा संचालकों की लापरवाही ने मासूम की जान ली? अब प्राथमिकी दर्ज होने की तैयारी है और प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
A tragic accident occurred in Garhwa district under the Meral police station area, where a horse used for transporting bricks at a kiln ran out of control and crushed two small girls. One-year-old Kavya Kumari died on the spot, while three-year-old Aarti Kumari was seriously injured and shifted to Garhwa Sadar Hospital. The incident happened in the evening when the children were near the brick kiln while their parents were working. Doctors declared Kavya dead, and Aarti reportedly lost one eye. Police reached the spot and began an investigation. The Mining Department team also inspected the site, and a case is likely to be registered.


