🟥 पर्दाफाश: जिस बेटे को पालकर बड़ा किया, उसी ने लाठी-डंडे से पिता को मार डाला ✍️
पटना के दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर कुर्जी कोठिया गांधी पथ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घरेलू कलह के चलते कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मो. जुम्मन के रूप में हुई है, जिन्होंने दो शादियां कर रखी थीं। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालात की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, ताकि हत्या से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके एक दोस्त को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की निगरानी स्वयं एएसपी दिव्यंजली कर रही हैं, जो घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई हैं।
पर्दाफाश की पड़ताल में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था, जो आखिरकार खूनी अंजाम तक पहुंच गया।
🟥 पर्दाफाश: बाप-बेटे के झगड़े ने लिया खूनी मोड़, एफएसएल टीम ने संभाला मोर्चा ✍️
दीघा थाना क्षेत्र के विकास नगर कुर्जी कोठिया गांधी पथ में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब एक बेटे ने अपने पिता की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज से पहले ही 60 वर्षीय मो. जुम्मन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही दीघा थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सील कर एफएसएल टीम को बुलाया गया, ताकि हत्या से जुड़े हर सबूत को वैज्ञानिक तरीके से इकट्ठा किया जा सके। पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके एक दोस्त को भी डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। एएसपी दिव्यंजली स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं।
पर्दाफाश की जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक ने दो शादियां कर रखी थीं और परिवार में पहले से विवाद चल रहा था, जो इस हत्या की बड़ी वजह बन सकता है।

