🔴 मधुबनी बिग ब्रेकिंग: घूसखोर JE निगरानी के जाल में, 12 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिहार के मधुबनी जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। कलुआही प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड पंचायती राज विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) को निगरानी विभाग की टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार JE लंबे समय से लाभुक से काम के एवज में घूस की मांग कर रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया गया। जैसे ही JE ने रिश्वत की रकम ली, निगरानी टीम ने उसे धर दबोचा।
इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग आरोपी JE को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।

