📰 किशनगंज में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए खनन विभाग के अकाउंटेंट और चपरासी, निगरानी टीम की बड़ी करवाई
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना निगरानी विभाग की टीम ने खनन विभाग के अकाउंटेंट अशोक चौधरी और चपरासी सरोज कुमार को नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व निगरानी डीएसपी आसिफ इकबाल मेहंदी ने किया। सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी किसी काम को निपटाने के बदले फरियादी से रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलते ही निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और तय रकम लेते समय दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के साथ ही मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई है।
इस कार्रवाई के बाद खनन विभाग सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में खलबली मच गई है। कर्मचारियों में दहशत का माहौल है और लोग आपस में इस घटना की चर्चा कर रहे हैं। निगरानी विभाग की टीम अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस भ्रष्टाचार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Kishanganj Bribery Case | Mining Dept Accountant & Peon Caught Red-Handed
Big breaking news from bihar Kishanganj, where the Patna Vigilance Department carried out a major anti-corruption operation. The team caught the Mining Department accountant Ashok Chaudhary and peon Saroj Kumar red-handed while accepting a cash bribe. The raid was led by Vigilance DSP Asif Iqbal Mehndi. According to sources, the accused had demanded money from a complainant in exchange for clearing official work. Acting on the complaint, the vigilance team laid a trap and arrested both officials while taking the bribe amount. The incident has created panic in other government departments. Further interrogation is underway to identify more people involved in the case.

