📰 “पूर्णिया में पनोरमा पर इनकम टैक्स का पैनोरमिक छापा! करोड़ों के कारोबार में खंगाले जा रहे कागजों के राज”**
🔥 पूर्णिया की सुबह आज आम नहीं थी…
क्योंकि शहर में पनोरमा ग्रुप के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने एक साथ दबिश देकर कारोबार की नींव हिला दी।
जिस पनोरमा ग्रुप का नाम अब तक विज्ञापन और चमकदार प्रोजेक्ट्स से जुड़ा था, आज वही नाम सरकारी फाइलों और सवालों के घेरे में आ गया।
सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग की टीम ने ग्रुप के अलग-अलग परिसरों में एक साथ एंट्री कर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की।
इस दौरान सीएमडी संजीव मिश्रा और अन्य कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की गई।
कागज पलटे जा रहे हैं, कंप्यूटर खंगाले जा रहे हैं और लेन-देन के रिकॉर्ड को माइक्रोस्कोप से देखा जा रहा है।
पर्दाफाश की पड़ताल में सामने आ रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ “रूटीन चेक” नहीं बल्कि बड़े इनपुट पर आधारित छापेमारी मानी जा रही है।
इनकम टैक्स की टीम यह जानने में जुटी है कि
👉 कहीं आय से ज्यादा संपत्ति तो नहीं?
👉 बहीखातों में कोई ‘अदृश्य कमाई’ तो दर्ज नहीं?
👉 टैक्स की फाइलों में कोई ‘छुपा हुआ पैनोरमा’ तो नहीं?
फिलहाल, पनोरमा ग्रुप से जुड़े कई परिसरों में कार्रवाई जारी है और अधिकारी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
हालांकि अब तक किसी ठोस खुलासे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शहर में चर्चा का बाजार गर्म है।


