🔴 बाबूपारा डबल मर्डर मिस्ट्री: शिक्षक के माता-पिता की गला रेतकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा
बड़कागांव प्रखंड के बादम पंचायत स्थित बाबूपारा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रामविलास जी के घर से उनके माता-पिता की लाश बरामद हुई। प्रथम दृष्टया दोनों की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घर को चारों ओर से घेर कर जांच शुरू कर दी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक दंपती का बेटा रामविलास पेशे से शिक्षक है और वर्तमान में हजारीबाग में रहकर नौकरी करता है। गांव में चर्चा है कि हत्या बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई है, क्योंकि घर में संघर्ष के ज्यादा निशान नहीं मिले हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर हत्यारे घर के भीतर कैसे दाखिल हुए?
पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है, वहीं गांव में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है।


