🔴 फेसबुक पर मौत की धमकी! सनातनी प्रचारक को चेतावनी – ‘मनजीत यादव जैसा अंजाम होगा’
हजारीबाग में सोशल मीडिया अब सिर्फ पोस्ट और लाइक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह धमकी और डर का अड्डा बनता जा रहा है। मंगल बाजार निवासी एवं हिंदू प्रचारक अजय कुमार दास को उनके फेसबुक पेज पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।
पीड़ित अजय कुमार दास “ajay das” नाम से फेसबुक प्रोफाइल और “ajay das सनातनी” नाम से फेसबुक पेज संचालित करते हैं। 06 फरवरी की रात उनके पेज पर “pappu yadav bap ji” नामक आईडी से आपत्तिजनक संदेश भेजा गया। संदेश में रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत मनजीत यादव की हत्या का हवाला देते हुए उसी तरह का अंजाम देने की धमकी दी गई। पर्दाफाश को मिली जानकारी के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब अजय कुमार दास को धमकी मिली हो। इससे पहले भी फोन के माध्यम से धमकियां दी जा चुकी हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने सदर थाना और पुलिस अधीक्षक हजारीबाग से की थी।
अब सवाल यह है कि
➡️ सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी देने वाले कौन हैं?
➡️ फर्जी आईडी के पीछे छिपा अपराधी कब पकड़ा जाएगा?
➡️ क्या प्रचारकों की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित है?
पीड़ित ने साइबर थाना प्रभारी से परिवार सहित सुरक्षा देने की मांग की है। उनका कहना है कि धमकियों के कारण उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है।
🔴 धमकी का डिजिटल वार! ‘ajay das सनातनी’ पेज बना साइबर अपराधियों का निशाना
हजारीबाग में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे धार्मिक प्रचारकों को भी नहीं छोड़ रहे। फेसबुक पेज “ajay das सनातनी” पर भेजे गए धमकी भरे संदेश ने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया है।
धमकी देने वाले ने मनजीत यादव हत्याकांड का जिक्र कर यह साफ कर दिया कि उसका मकसद सिर्फ डराना नहीं बल्कि मानसिक आतंक फैलाना है। यह संदेश न सिर्फ कानून को चुनौती देता है, बल्कि समाज में भय का माहौल पैदा करने की साजिश भी उजागर करता है।
पर्दाफाश यह सवाल उठाता है कि
👉 क्या साइबर अपराध थाना ऐसे मामलों में तेज कार्रवाई करेगा?
👉 फर्जी आईडी से भेजे गए संदेशों के पीछे किसका हाथ है?
👉 क्या यह किसी बड़ी साजिश की शुरुआत है?

