छपरा ब्रह्मपुर हादसा: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में महिला की मौत, बेटा गंभीर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

