🔴 रिश्ते का कत्ल! भोजपुर में ITBP जवान ने चचेरे भाई को मारी गोली — जंगला विवाद बना मौत की वजह
भोजपुर जिले में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला ऐसा है जिसने रिश्तों की मर्यादा पर ही सवाल खड़े कर दिए। ITBP में तैनात एक जवान ने अपने ही चचेरे बड़े भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वजह बनी मकान की खिड़की–जंगला निकालने को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग घरों में दुबक गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक पिलेट और एक खोखा बरामद किया गया है।
🔴 भोजपुर में खून का खेल! ITBP जवान बना हत्यारा, दिनदहाड़े चली गोली से युवक की मौत
भोजपुर में अपराधियों के साथ-साथ अब वर्दीधारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। मकान के जंगला-खिड़की को लेकर चल रहे विवाद ने ऐसा उग्र रूप लिया कि एक ITBP जवान ने अपने चचेरे भाई पर गोली चला दी। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी।

