गैंग्स ऑफ वासेपुर से रियल लाइफ वासेपुर तक: पाकिस्तान से धमकी, धनबाद में चली गोली
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि अब धनबाद की हकीकत बनती जा रही है। कभी वासेपुर का सरगना रहा फहीम खान और उसका परिवार अब खुद निशाने पर है। दुश्मनी की इस जंग में पाकिस्तान में बैठा मोस्ट वांटेड अपराधी हैदर अली उर्फ प्रिंस खान खुलेआम चुनौती दे रहा है। शुक्रवार देर रात प्रिंस खान के गुर्गों ने फहीम खान के बेटे इकबाल पर हमला किया। किस्मत अच्छी रही कि इकबाल बच गया, लेकिन उसका ड्राइवर हैदर उर्फ बबली गोली लगने से घायल हो गया।हमले के बाद प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर जिम्मेदारी ली और फहीम खान व उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। वीडियो में वह आधुनिक हथियार दिखाता नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या धनबाद का वासेपुर एक बार फिर अपराध की आग में झुलसने वाला है?
पाकिस्तान से वासेपुर तक गैंगवार: वीडियो में धमकी, AK-47 का खौफ
धनबाद के वासेपुर में शुक्रवार की रात जो गोलियां चलीं, वो सिर्फ एक हमला नहीं बल्कि गैंगवार की नई शुरुआत मानी जा रही है। भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान, जो खुद को पाकिस्तान में सुरक्षित बता रहा है, उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फहीम खान और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी है।वीडियो में प्रिंस खान आधुनिक हथियार दिखाते हुए कह रहा है कि उसने इकबाल को मारने के लिए फायरिंग करवाई थी, लेकिन ड्राइवर को गोली लग गई। अब तीसरी बार चूक न करने की धमकी दे रहा है।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वह रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत फहीम खान और डॉक्टर को भी निशाना बनाने की बात कर रहा है।सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रिंस खान भले ही दुश्मन देश में छिपा हो, लेकिन पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को नेस्तनाबूद कर देगी।
Gangs of Wasseypur-Style Gang War: Prince Khan Threatens Fahim Khan Family After Dhanbad Firing
A new chapter of gang rivalry has surfaced in Dhanbad’s Wasseypur area, echoing scenes reminiscent of Gangs of Wasseypur. Late Friday night, armed attackers opened fire targeting Iqbal, son of former gang leader Fahim Khan. While Iqbal escaped unharmed, his driver, Haider alias Babli, was shot in the back and is undergoing treatment.
Soon after the incident, fugitive gangster Haider Ali alias Prince Khan released a video on social media claiming responsibility for the attack. In the video, he openly threatened Fahim Khan and his male family members, warning of more deadly assaults. Prince Khan, believed to be operating from abroad, was seen flaunting modern weapons and issuing chilling warnings. Dhanbad City SP Ritwik Srivastava stated that police are actively investigating the case and cracking down on Prince Khan’s network. Authorities assured that despite his overseas hideout, the gangster and his associates will be tracked down and neutralized.


