शादी की सालगिरह पर सत्ता नहीं, श्रद्धा साथ दिखी! मां छिन्नमस्तिका के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ✍️
शादी की सालगिरह को सत्ता के शोर से दूर रखते हुफ़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ झारखंड के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर पहुंचे। यह मंदिर उनके गृह जिला रामगढ़ से जुड़ा होने के कारण उनके लिए विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने विधिवत मां को चुनरी ओढ़ाई, पूजा-अर्चना की और शिव स्थल पर नारियल चढ़ाकर परिवार की सुख-शांति की कामना की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि पूरी तरह पारिवारिक और आस्था से जुड़ा अवसर है। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री को देखने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। लोगों ने हेमंत और कल्पना सोरेन को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंदिर परिसर श्रद्धा और सुरक्षा व्यवस्था का संगम बना रहा।
जोहार कहकर श्रद्धालु ने माँ छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर में CM हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को दिया शादी की सालगिरह का शुभकामना संदेश
आज झारखंड की राजनीति कुछ देर के लिए आस्था के रंग में रंगी दिखी। मौका था मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की शादी की सालगिरह का और जगह थी रामगढ़ जिले का प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर। मुख्यमंत्री दंपती ने मां को चुनरी ओढ़ाई, विधिवत पूजा-अर्चना की और शिव स्थल पर नारियल चढ़ाकर परिवार और राज्य की खुशहाली की कामना की। यह वही मंदिर है, जिससे मुख्यमंत्री का गहरा नाता रहा है और वे समय-समय पर यहां दर्शन के लिए आते रहे हैं। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह पल अचानक खास बन गया, जब एक श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को “जोहार” कहकर शादी की सालगिरह की बधाई दी। इस आत्मीय अभिवादन से माहौल और भी अपनापन भरा हो गया।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पूरी तरह पारिवारिक कार्यक्रम है और मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। दर्शन के दौरान उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। आम भक्तों के बीच मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का यह सादा, शांत और श्रद्धा से भरा रूप लोगों केजी बीच चर्चा का विषय बना रहा। राजनीति से इतर यह दृश्य आज मंदिर परिसर में खास आकर्षण बन गया।


